सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश — दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुधार पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और सड़क अधोसंरचना के सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि सितंबर 2025 में जिले में 13 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें 12 लोगों की मृत्यु हुई है। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर तत्काल और ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती, खराब सड़कों की मरम्मत, रिफ्लेक्टर लगाने और साइनेज बोर्डों की स्थापना जैसे कदम जल्द से जल्द उठाए जाएं ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाए और ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.