जादूगोड़ा के इच्छड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं का भाजपा में बड़ा प्रवेश — अभय सिंह ने कराया स्वागत

SHARE:

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा स्थित इच्छड़ा गांव में बुधवार को एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का माला एवं पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर आयोजित जनसभा में इच्छड़ा और आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। सभी ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए क्षेत्र के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

अभय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि —

“भाजपा जनता की पार्टी है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चल रही है। इच्छड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का भाजपा की विचारधारा से जुड़ना बताता है कि झारखंड में बदलाव की लहर है।”



इस मौके पर चंचल दास, उज्जवल गुप्ता सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने भाजपा के संगठनात्मक मूल्यों पर भरोसा जताया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने कहा कि अब समय है “विकास के साथ, मोदी सरकार के हाथ” के नारे को साकार करने का और झारखंड के हर कोने में भाजपा की विचारधारा को फैलाने का।

भाजपा में शामिल होने वालों में जीतन भगत, कृष्णा सिंह, दिलीप भगत, देवी भगत, सुरजीत मंडल, दुर्गानाथ सावन, लल्टू सावन, दीपक सावन, बिझाम्बर सावन, मनजीत बेहरा, चंदा सावन, शीला सावन, सुरज भगत, बिट्टू सावन, विक्की सावन, सोमनाथ सावन, राहुल भगत, मानसनाथ सावन, जतिन सावन, मुकेश सावन, राजू सावन, रुपेश सावन, सुकराती सावन, जोबा रानी भगत, जयंती भगत, सुर्ताती भगत, अकीला सिंह, सायरी सिंह, परवती भगत, ज्योति सिंह, बकुली भगत, खुर्का सिंह, मोंदिल्का सरदार, नमिता बेहरा, ललिता सिंह, बिम्बला बेहरा, दुरगा सिंह, अंजली सिंह, कविता भगत, मल्लिका सिंह, मलेश सिंह, उर्मिला सिंह, सुकुमानी नायक, आरती भगत, रीना सिंह, नुय्या सिंह, सुमित्रा सिंह, नीलमबरी भगत, मिंडू सिंह समेत दर्जनों नाम शामिल हैं।

Leave a Comment