भोजपुरी फिल्म ‘अभय भईया’ में दिखेंगे जमशेदपुर के कर्तव्य पाण्डेय, निभा रहे अनाथ बालक का मुख्य किरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur। भोजपुरी सिनेमा में टैलेंट की नई कहानी लिखने जा रहे हैं जमशेदपुर के नन्हे कलाकार कर्तव्य पाण्डेय (डुग्गू जी)।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म ‘अभय भईया’ की शूटिंग में कर्तव्य बाल कलाकार के रूप में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म में वे एक अनाथ बालक का किरदार निभा रहे हैं — जो मासूमियत और भावनाओं से भरी कहानी का केंद्र है।
यह फिल्म त्रयंबकम फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जिसके निर्देशक एवं निर्माता उमेश सिंह हैं — जो भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं।

फिल्म में रानी भट्टाचार्य मुख्य अभिनेत्री हैं, जबकि वंशल लीड हीरो की भूमिका निभा रहे हैं।

कर्तव्य न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, बल्कि गायकी में भी उनका विशेष रुझान है। उन्होंने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी आवाज़ से पहचान बनाई है।
उनके पिता विवेक पाण्डेय, विधायक सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिमी) के जनसुविधा प्रतिनिधि हैं, जो बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में जमशेदपुर की प्रतिभा का यह नया अध्याय, शहर के उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणा साबित हो रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें