साहिबगंज: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जहाँ श्रद्धालु व्रत उपवास और तपस्या में लीन हैं वहीं समाजसेवा और मानवीय संवेदना का भी सुंदर उदाहरण सोमवार को नगर थाना के समीप उस वक्त देखने को मिला जब थाना में पदस्थापित एएसआई प्रमोद कुमार सिंह ने अपनी उदारता और सेवा भावना का परिचय देते हुए छठ व्रतियों को फल वितरित कर सहयोग किया। वही छठ घाट पर उपस्थित लोगों के बीच प्रमोद कुमार सिंह की यह पहल चर्चा का विषय बन गई। जहां उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और लोक एकता का प्रतीक है। वही छठ व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उधर एएसआई प्रमोद कुमार सिंह के इस कार्य से जहाँ छठव्रतियों को आवश्यक सहयोग मिला, वहीं समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया कि छठ केवल पूजा का नहीं, बल्कि प्रेम, सहयोग और एक दूसरे की मदद का पर्व है। वही स्थानीय लोगों ने एएसआई प्रमोद कुमार सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल समाज में आपसी सद्भाव और मानवीय मूल्य को मजबूत बनाती हैं। वही छठ का यही संदेश है त्याग, सेवा और समर्पण से ही जीवन का सूर्य उदित होता है।










