छठ व्रतधारियों की सेवा में सराहनीय पहल — पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से कृत्रिम छठ घाटों में कराया पानी भराव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : छठ महापर्व के अवसर पर छठव्रतधारियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर उन्होंने लगातार दूसरे दिन अपने निजी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी के विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाया।

राजकुमार सिंह ने बताया कि “छठव्रतधारियों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। छठ पूजा आस्था का प्रतीक है और यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है कि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

???? किन घाटों पर भरा गया पानी:

नेहरू मैदान – 3 ट्रिप

श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास त्रिपाठी छठ घाट – 2 ट्रिप

राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर – 2 ट्रिप

गणेश पूजा मैदान एवं कुंवर सिंह मैदान

रेलवे लाल बिल्डिंग साईं मंदिर परिसर

भोग हेतु विशेष रूप से पानी की आपूर्ति


पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि “राजकुमार सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर पुनः सिद्ध किया है कि सच्ची राजनीति सेवा के माध्यम से जनता के बीच विश्वास पैदा करती है।” उन्होंने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी में पानी की समस्या लंबे समय से बनी रही है, ऐसे में यह पहल छठव्रतधारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

ज्ञात हो कि बागबेड़ा कॉलोनी में कई वर्षों से जल संकट बना हुआ है। ऐसे में राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी संसाधनों से निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना सामाजिक उत्तरदायित्व और लोकहित की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया है। ग्रामीणों और व्रतधारियों ने इस कार्य के लिए उनका आभार जताया।

इस सेवा अभियान में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद रंजन सिंह, सीमा पांडे, राजकुमार, विशाल, मिथिलेश सिंह, कौशल, नवेंदु, पप्पू, उमेश राय, जितेंद्र, मनोज गुप्ता एवं पशुपति मिश्रा सहित कई समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें