संगठन सशक्तिकरण की दिशा में गोपालपुर पंचायत की बड़ी पहल

SHARE:

Jamshedpur : संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज गोपालपुर पंचायत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रभारी सुखलाल हांसदा ने की, जिसमें झंडा-बैनर लगाए जाने की स्वीकृति प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की गई।

संगठन की एकजुटता प्रमुख शक्ति

बैठक में कहा गया कि पंचायत स्तर पर संगठन सशक्तिकरण समय की मांग है। हर बूथ को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आगामी चुनाव में जीत की बुनियाद साबित होगा।

घर-घर पहुंचाने का संकल्प

कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे घर-घर जाकर पूर्व विधायक एवं झारखंड के पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के स्वर्णिम कार्यकाल तथा उनके पुत्र सोनेश सोरेन की जनसेवा के प्रति समर्पण को जनता तक पहुंचाएं।

अनुशासित तरीके से झंडा-बैनर लगाने का निर्देश

सुखलाल हांसदा ने झंडा-बैनर लगाने की विधिवत प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि हर कार्य नियम और अनुशासन के अनुरूप किया जाए, क्योंकि संगठन की एकजुटता ही जनसमर्थन की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

इस अवसर पर मामोनी सीट, सुनीता पात्रों, रीना सिंहदेव, सुमित्रा हेंब्रम, प्रभाती दास, रेखा देवी, शोभावती शर्मा, पंकज कुमार सीट, तथा गोपालपुर पंचायत के मुखिया सींगों हांसदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment