गोटपूजा में शामिल हुए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन, कहा – “यह पर्व हमारी संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक है”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गालूडीह जोन के कालाझोर गांव में आज पारंपरिक उत्साह और सामाजिक एकता के प्रतीक गोटपूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामवासियों के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

पूजा के दौरान पूरे गांव में पारंपरिक नृत्य, संगीत और सामुदायिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक परिधान में भाग लेकर इस लोकपर्व को उत्सव के रूप में मनाया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा, “गोटपूजा हमारी संस्कृति, सामुदायिक एकता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इसे संरक्षित और सहेजना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।”

सोरेन ने गांव के युवाओं और वरिष्ठ जनों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के पारंपरिक पर्वों को राजनीतिक नहीं, सांस्कृतिक दृष्टि से संरक्षित करना ही सच्ची जनसेवा है।

पूरे आयोजन में ग्रामीणों के बीच हर्ष और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें