पोटका विधायक संजीव सरदार ने संभाला जनसंपर्क की कमान, गांव-गांव में जुटाया जनसमर्थन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में जनसमर्थन की लहर तेज हो गई है। पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को घाटशिला के कई ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मतदाताओं से सीधे संवाद किया और झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और झारखंड की जनता आज झामुमो सरकार की योजनाओं के लाभ का अनुभव कर रही है। ऐसे में घाटशिला को भी झामुमो का प्रतिनिधित्व देना समय की मांग है ताकि विकास का सिलसिला निरंतर जारी रहे।

“ग्रामीणों का उत्साह बता रहा है – झामुमो की जीत सुनिश्चित है”

जनसंपर्क के दौरान हर गांव में ग्रामीणों द्वारा विधायक संजीव सरदार का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। लोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं — किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं — की जमकर सराहना की।

विधायक ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा अपार समर्थन यह साफ संकेत देता है कि झामुमो की जीत तय है और सोमेश चंद्र सोरेन भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के अधूरे संकल्पों को पूरा करने का यही सही समय है।”

मतदाताओं का स्पष्ट संदेश – अबकी बार फिर झामुमो सरकार

जनता की ओर से “हमारी आवाज़, हमारा अधिकार – अबकी बार झामुमो की सरकार” जैसे नारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि वे तीर-कमान निशान पर मतदान कर झामुमो प्रत्याशी को विधानसभा तक पहुंचाएंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान यह माहौल स्पष्ट रूप से सामने आया कि घाटशिला की जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में खड़ी है तथा इस उपचुनाव में झामुमो को एक बार फिर भारी समर्थन मिलने जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें