चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibsha  : पश्चिम सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। झारखण्ड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान के दौरान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने जानकारी देते हुए बताया कि माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महत्तो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

9 और 10 अक्टूबर की रात छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी में नक्सलियों ने पुलिया के नीचे आईईडी लगाकर विस्फोट किया था। इस संबंध में दर्ज कांड संख्या 21/2025 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान

अलब्रेट लोगगा उर्फ रेंगी लोमगा

विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा उर्फ गवरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा


बरामद विस्फोटक सामग्री

22 पीस (9 बोल्ट की बैटरियाँ)

200 मीटर बिजली का तार


एसपी अमित रेनू ने नक्सल संगठन में शामिल लोगों से आत्मसमर्पण कर पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और माओवादी संगठन की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आगे भी सुरक्षा बलों का अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें