मनोहरपुर आरपीएफ़ की बड़ी कार्रवाई, रेल रैक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के पाँच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेशाल और गोईलकेरा स्टेशन के बीच रेल रैक से चावल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मनोहरपुर आरपीएफ़ ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई बीती गुरुवार की मध्यरात्रि गश्त के दौरान की गई।

आरपीएफ़ सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच गश्ती के दौरान मालगाड़ी के एक वागन का लॉक टूटा हुआ पाया गया। मौके पर छापेमारी करते हुए आरपीएफ़ की टीम ने चार लोगों को चोरी करते रंगे हाथ दबोच लिया। बाद में पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर शुक्रवार दोपहर पाँचवें आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

1. एमडी नदीम (28)


2. मिर्जाउल हक (35)


3. बेदांत दुबे (28)


4. चंद्रशेखर प्रधान (37)


5. वासिफ अली (25)



सभी आरोपी चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

चोरी में इस्तेमाल तीन टाटा मैजिक वाहन भी आरपीएफ़ ने कब्जे में लिए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कांड संख्या 2/25 : 17/10/25 के तहत धारा 3(ए) आरपी (यूपी) एक्ट और 174(सी) रेलवे एक्ट के तहत चाईबासा जेल भेज दिया गया है।


आरपीएफ़ ने बताया कि इस गिरोह के अन्य छह सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। आरपीएफ़ का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से रेल रैक से बड़े पैमाने पर चावल की चोरी कर रहा था।

यह कार्रवाई रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में आरपीएफ़ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें