घाटशिला में उपचुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक, संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आज घाटशिला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंत्री श्री दीपक बिरुआ ने की, जिसमें उपचुनाव की रणनीति, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और बूथ स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब देने की रणनीति तय की। मंत्री श्री दीपक बिरुआ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही चुनाव जीतने का आधार है, इसलिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा।

इस अवसर पर कई माननीय विधायक, सांसद, मंत्रीगण, झामुमो के वरिष्ठ नेता तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उपचुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बताते हुए एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें