दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर उपायुक्त ने की उच्च स्तरीय बैठक, विधि व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिए गए सख्त निर्देश

SHARE:

Jamshedpur : दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (सिटी) श्री कुमार शिवाशीष सहित अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित किए जाएं, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को समन्वित रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


आदर्श आचार संहिता का पालन अनिवार्य

चूंकि जिले में चुनाव आचार संहिता लागू है, उपायुक्त ने निर्देश दिया कि त्योहारों के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि या प्रचार नहीं किए जाएं। उड़नदस्ता दल को सक्रिय रहने और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।


सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था

बड़े पटाखा बाजारों जैसे आमबगान, जुगसलाई और मानगो में अग्निशमन वाहनों की तैनाती का आदेश

घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखा भंडारण पर प्रतिबंध

अधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर रोक


उपायुक्त ने जोर देते हुए कहा कि काली पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले डीजे साउंड पर निगरानी रखी जाए।


छठ पर्व को लेकर निर्देश

छठ घाटों की साफ-सफाई समय पर पूरी की जाए

महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, डेंजर जोन की स्पष्ट मार्किंग

नाविक और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए

पहुंच मार्गों को मोटरेबल बनाया जाए

विद्युत पोल, रोशनी और सार्वजनिक प्रसारण (माइकिंग) व्यवस्था दुरुस्त रखने का आदेश

एम्बुलेंस एवं अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया


पुलिस की तैयारियां

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि त्योहारों के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी।

वाहनों की सघन जांच

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष योजना

काली पूजा विसर्जन और छठ घाटों का थानावार भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया

Leave a Comment