टीसी कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने की टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री से शिष्टाचार भेंट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: नवगठित टीसी कर्मचारी यूनियन (कमिंस) का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचा, जहां यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

उधर, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से भी टीसी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान महामंत्री आरके सिंह ने आगंतुक प्रतिनिधियों को यूनियन की कार्यप्रणाली, कार्यालय संचालन व्यवस्था और सदस्य संवाद प्रणाली से अवगत कराया।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने नवगठित यूनियन को मजदूर और प्रबंधन दोनों के हितों को ध्यान में रखकर संतुलित व सकारात्मक भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल में टीसी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अविनाश अनुपम, संयुक्त सचिव शंभू शरण, सहायक सचिव नितेश कुमार व अंजय कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष रतन प्रमाणिक व प्रदीप साहू, तथा कमेटी मेंबर राजन प्रकाश शामिल थे।
इस दौरान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें