राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरायकेला-खरसावां जिले को किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सरायकेला-खरसावां जिले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान जिले को ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ और ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान का मुख्य आधार जिले द्वारा की गई नवाचारी पहलें, समावेशी जनजातीय विकास और समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। इन अभियानों के माध्यम से प्रशासन ने जनजातीय समाज को आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संसाधनों के प्रबंधन से जोड़ने का सफल प्रयास किया है।

झारखंड के अन्य जिलों — पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा और लोहरदगा — को भी इस अवसर पर समान श्रेणी में सम्मान प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि से सरायकेला-खरसावां जिले के जनजातीय सशक्तिकरण, भागीदारी आधारित विकास मॉडल और कर्मठ प्रशासनिक टीम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। स्थानीय प्रशासन ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान जनसहभागिता और टीम भावना का परिणाम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें