मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर के गेट को तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

राजमहल: थाना क्षेत्र के गुनीहारी पंचायत के मंडई स्थित लोक आस्था का प्रतीक मां पगली दुर्गा मंदिर का गेट तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मंदिर के प्रधान पुजारी स्वपन अवस्थी प्रतिदिन की तरह पूजा करने जैसे ही मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के मुख्य गेट के पास छोटे गेट और शिव मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है और अंदर से सामान गायब है। जहां उन्होंने इसकी सुचना तुरंत मंदिर कमेटी के सचिव संजीव डे सहित अन्य सदस्यों को दिया। उधर मंदिर समिति के सचिव के द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दिया। जहां सूचना प्राप्त होते ही एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान छानबीन के क्रम में देखा गया कि चोरों के द्वारा मुख्य गेट के ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसकर मां पगली दुर्गा के चांदी के चरण पादुका, चांदी का थाली, गलास और दो दान पेटी में से एक का ताला तोड़कर अंदर रखें नगद और दुर्गा मंदिर के सेट शिव मंदिर का भी गेट का ताला तोड़कर दो लोहे की दान पेटी को अपने साथ उठाकर मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर तोड़कर उससे सामान निकाल कर धान के खेत में फेंक दिया गया है जिसे पुलिस ने जब्त कर मंदिर परिसर लाया है। वही राजमहल पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिसमें घटना लगभग रात के एक से लेकर 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जहां सीसीटीवी कैमरे में चार लोग दिखाई पड़ रहे हैं जो नकाबपोश है और पूरा मुंह ढका हुआ है। उधर चोरों के द्वारा से सीसीटीवी में चेहरा ना आने जिसे लेकर मंदिर से कुछ दूरी पर एक नवनिर्मित घर के बाहर से बांस का सीढ़ी लाकर कैमरे के ऊपर मिट्टी से ढका और घटना को अंजाम दिया। हालांकि अन्य कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। उधर राजमहल पुलिस चोर तक पहुंचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उधर सीढ़ी को भी बरामद कर लिया गया है। उधर मां पगली दुर्गा मंदिर परिसर में हुए चोरी की घटना को लेकर राजमहल एसडीपीओ एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ कर मामले का उद्वेदन किया जाएगा।

पूर्व में भी हो चुका है मंदिर में चोरी

उधर मां पगली महारानी दुर्गा मंदिर में 3 सितंबर 2023 की रात को भी अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर का गेट का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। जहां उस समय भी मुख्य गेट के बगल में छोटे गेट का ताला तोड़कर मंदिर का दान पेटी मंदिर से कुछ दूरी पर खेत में ही मिला था। वही उस समय भी चोरों के द्वारा सीसीटीवी कनेक्शन को काट दिया था और घटना को अंजाम दिया था हालांकि चोरों की चोरी करने की कोशिश नाकाम रही थी। जहां दान पेटी का ताला नहीं तोड़ पाया था। वही बाद में कमेटी के द्वारा उक्त दान पेटी को खोला गया तो जिसमें 49 हजार 20 रुपया कमेटी के फंड में जमा किया गया था। जहां उस वक्त हुए चोरी की घटना को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल द्वारा काफी छानबीन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रह गए थे। जहां मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इस घटना के पूर्व भी 2021 में भी मंदिर का गेट तोड़कर दान पेटी भी तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था।

Leave a Comment