ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत साहिबगंज आरपीएफ ने नाबालिग बालक का किया सुरक्षित बचाव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मालदा रेलमंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त असीम कुमार कुल्लू के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में रेलवे सुरक्षा बल मालदा मंडल द्वारा ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जहां इसी क्रम में बुधवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर स्थित फुट ओवरब्रिज के समीप नियमित जांच के दौरान आरपीएफ साहिबगंज पोस्ट की सतर्क टीम को एक नाबालिग बालक अकेले घूमते हुए मिला। जहां पूछताछ में बालक ने अपना नाम अर्मान शेख उम्र 13 वर्ष निवासी साहिबगंज, झारखंड बताया। आगे उसने बताया कि वह घर से अपने अभिभावक द्वारा डांटे जाने के बाद निकल गया था। जहां नाबालिग बालक की सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए साहिबगंज आरपीएफ टीम ने उसे आरपीएफ पोस्ट पर लाकर आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कीं। इसके बाद नाबालिग बालक को उचित देखभाल, परामर्श एवं पुनर्वास हेतु चाइल्डलाइन साहिबगंज के सुपुर्द किया गया। जहां आरपीएफ, मालदा मंडल की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि रेलवे सुरक्षा बल न केवल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि असुरक्षित बच्चों की रक्षा और पुनर्वास के लिए भी निरंतर तत्पर है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें