मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सज रहा घाटशिला — उपचुनाव की तैयारियाँ जोरों पर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila: आगामी उपचुनाव को लेकर पूरे घाटशिला क्षेत्र में हलचल तेज़ हो गई है। एक बार फिर दहीगोड़ा सर्कस मैदान सुर्खियों में है, जहाँ मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। मैदान में हेलीपैड निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, और प्रशासन से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक पूरी सक्रियता के साथ जुटे हैं।

बुधवार को स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, जिनके साथ घाटशिला प्रखंड उपाध्यक्ष हीरा सिंह, नगर अध्यक्ष विकास मजुमदार, वरिष्ठ नेता राजहंस मिश्रा, मौभण्डार पंचायत अध्यक्ष आजाद बेहरा, आनंद गोयल, सौरभ बोस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जगदीश भकत ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए भी रूपरेखा तैयार कर ली है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उपचुनाव सिर्फ़ सत्ता की परीक्षा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास के मुद्दों की भी बड़ी कसौटी साबित होगा।

घाटशिला में उत्साह और उम्मीद का माहौल है — जनसभा स्थल सज रहा है, और जनता मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें