आदित्यपुर बी.डी.एस. मॉल के पास ट्रक चालक का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बी.डी.एस. मॉल के मुख्य गेट पर मंगलवार सुबह एक ट्रक चालक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ट्रक ड्राइवर के रूप में हुई है, जो सोमवार रात से मॉल के पास ट्रक खड़ा कर रुका हुआ था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग मॉल के पास पहुंचे, तो उन्होंने ट्रक के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में हत्या या दुर्घटना — दोनों ही कोणों पर जांच की जा रही है।

घटना की खबर फैलते ही मॉल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें