हरहरगुट्टू में मॉर्निंग वाक पर निकली महिला से गाली-गलौज, काट डालने की धमकी

SHARE:

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में मंगलवार तड़के एक महिला के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रमिला देवी रोजाना की तरह सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वाक पर निकली थीं, तभी मोहल्ले के ही कमल शर्मा और उसके साथी ने रास्ते में रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और “काट डालने” की धमकी दी।

घटना से सहमी प्रमिला देवी तुरंत घर लौटीं और अपने पति विजय सिंह को जानकारी दी। जब उन्होंने बागबेड़ा थाना के सरकारी नंबर पर फोन किया, तो न केवल पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिली, बल्कि फोन रिसीव करने वाले कर्मी ने उल्टा अभद्र व्यवहार करते हुए कॉल काट दी।


हत्या के केस में उम्रकैद, फिलहाल अपील बेल पर बाहर आरोपी

जानकारी के मुताबिक, कमल शर्मा वही आरोपी है, जिसे सूरज हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा मिली है। फिलहाल वह अपील बेल पर बाहर है। प्रमिला देवी, जो सूरज की मां हैं, ने बताया कि यह धमकी उन्हें उसी घटना का “अंजाम भुगतने” के रूप में दी गई है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति विजय सिंह का कई महीनों से सोनू सिंह और उसके साथियों द्वारा पीछा किया जा रहा है, लेकिन पुलिस लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


सिटी एसपी ने दी कार्रवाई की आश्वासन

मामले के बढ़ने पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के पास शिकायत पहुंची। एसपी ने स्वयं प्रमिला देवी से बात की और थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment