बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी व आगजनी की घटना की जांच को लेकर प्रतिनिधियों ने सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में हाल में हुई चोरी और आगजनी की घटना को लेकर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुमित प्रकाश को एक 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने घटना की सत्यता की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मांग पत्र में कहा गया है कि शनिवार की रात हुई घटना गबन के साक्ष्य छिपाने की कोशिश हो सकती है, जिसे चोरी का रूप देने का प्रयास किया गया है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि निष्पक्ष जांच टीम गठित कर पूरे मामले का खुलासा किया जाए।

10 सूत्री मांगों में शामिल प्रमुख बिंदु

मांग पत्र में पंचायत भवन की सुरक्षा और सुंदरीकरण से जुड़ी कई आवश्यक बातें शामिल की गई हैं, जिनमें—

पंचायत भवन सुंदरीकरण के लिए दी जाने वाली ₹15,000 राशि का पारदर्शी उपयोग

मुख्य गेट का निर्माण

भवन में सीसीटीवी कैमरा लगाना

चौकीदार या गार्ड की बहाली

जर्जर भवन की मरम्मत

भवन को प्रतिदिन नियमित रूप से खोलने की व्यवस्था

परिसर और आसपास प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना जैसी मांगें प्रमुख हैं।


बीडीओ ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

बीडीओ सुमित प्रकाश ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने इस संबंध में बागबेड़ा थाना प्रभारी को भी लिखित आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, और प्रतिनिधि अरविंद पांडे उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें