कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक संपन्न

SHARE:

Jamshedpur: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की बैठक सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक और पार्टी के वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची में हो रहे हेरफेर और मताधिकार से वंचित करने की प्रथा के खिलाफ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चला रही है। उन्होंने कहा—

“हमारा लोकतंत्र वोट की शक्ति पर टिका है, और आज यह नींव खतरे में है। लाखों मतदाता सूचियों में त्रुटियाँ हैं। कांग्रेस वोटर लिस्ट को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”


उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में एक लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी प्रखंड पर्यवेक्षकों को बूथ स्तर तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल प्रसाद, विजय यादव, डॉ. परितोष कुमार, सामंतो कुमार, के.के. शुक्ला, प्रिंस सिंह, अशोक सिंह, राजीव मिश्रा, रामलाल पासवान, अमरजीत नाथ मिश्रा, संजय यादव, आनंदमय पात्रो, रजनीश सिंह, चिन्ना राव, अविनाश सिंह, मौलाना अंसार, सुदर्शन तिवारी, उदय सिंह, गुरदीप सिंह, बिस्वजीत जेना, राजा सिंह राजपूत, अमित दोसाज, आशुतोष सिंह, फ़िरोज़ ख़ान, सोनू सिंह और जितेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Leave a Comment