पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं के साथ की गई बैठक

SHARE:

साहिबगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बीते दिनों बिजली बचत करने एवं विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली का उपभोग करने के बाद बिजी बिल अधिक आने से परेशान होने पर उससे राहत देने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया गया था। जहां रविवार को शहर के एक होटल में वारी फ्रेंचाइजी पार्टनर के एक्स जॉइंट सेक्रेटरी बाबूलाल मुर्मू एवं उसके सहयोगी मनुज त्यागी ने शहर के कई विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बैठक करते हुए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जहां उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से सब्सिडी भी दिया जाता है। वही उन्होंने बताया कि वैसे विद्युत उपभोक्ताओं जिनका बिजली का बिल काफी अधिक आता है तो उन्हें इस योजना से जुड़कर काफी हद तक लाभ मिलता है और लोग बिजली बिल के झंझट से बच सकते हैं। आगे इस संबंध में श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स गोड्डा के राज्य वेंडर मनुज त्यागी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन करना होगा जहां श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स गोड्डा को चुनकर वे आसानी से अपने अपने घरों में सौर ऊर्जा लगा सकते हैं। वही उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 9431385121 या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी manujtyagi 41@gmail.com पर संपर्क स्थापित करते हुए पूरे प्रकिया की जानकारी ले सकते हैं। वही सौर ऊर्जा लगाने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिल से काफी छुटकारा मिलेगा जिसके कारण विद्युत उपभोक्ताएं बिजली विभाग के द्वारा 200 यूनिट मुफ्त बिजली का उपयोग आसानी से कर पाएंगे। इस मौके पर विद्युत उपभोक्ताओं में सकरोगढ़ निवासी राजीव कुमार, विनय कुमार मोदी कॉलेज रोड, विकास कुमार चौक बाजार, अमन पासवान, भाजपा नेता नौशाद आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment