सांसद विद्युतवरण महतो ने केंदाडीह कॉपर माइंस का लीज डीड पूरा होने पर जताई खुशी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सांसद विद्युतवरण महतो ने केंदाडीह कॉपर माइंस का लीज डीड सम्पन्न होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद महतो ने कहा कि माइंस की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए उन्होंने चार बार केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इसके साथ ही केंद्रीय खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से भी विशेष आग्रह किया गया।

इस दौरान विभागीय सचिव से मिलकर पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई थी, ताकि माइंस पुनः चालू हो सकें। सांसद महतो ने केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव और जी. किशन रेड्डी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय खान सचिव कांता राव और पियुष गोयल को भी धन्यवाद दिया।

सांसद ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास का सुखद परिणाम है। उन्होंने जिला प्रशासन, विशेषकर डीसी और डीएफओ, एवं एचसीएल प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ग्राम प्रधान, ग्रामसभा समिति, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों को भी बधाई दी। सांसद महतो ने बताया कि ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने माइंस के लिए एनओसी प्रदान की थी, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

सांसद ने उम्मीद जताई कि केंदाडीह माइंस से जल्द उत्पादन शुरू होगा, जिससे नए रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें