विजयादशमी पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रहे विधायक संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: विजयादशमी के शुभ अवसर पर पोटका प्रखंड अंतर्गत कूलडीहा पंचायत के गोपालपुर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ इस ऐतिहासिक पर्व के सहभागी बने।

असत्य पर सत्य की जीत का संदेश

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा  “दशहरा केवल पौराणिक घटना का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन का गहरा संदेश है। चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

विधायक का आह्वान – अच्छाई और सकारात्मकता अपनाएँ

विधायक ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमें बुराई और नकारात्मकता का परित्याग कर अच्छाई और सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करे, तो यही सच्ची विजयादशमी होगी। रावण दहन के दौरान पटाखों और आतिशबाजी से पूरा वातावरण उत्साह और आनंद से भर उठा। क्षेत्र के हजारों लोग इस आयोजन के साक्षी बने।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.