बरहेट: प्रखंड क्षेत्र में आगामी दिनांक 18 सितंबर 2025 दिन गुरूवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां मंगलवार को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे ने प्रखंड परिसर में स्थल का चयन किया। आपको बता दें कि इस जनता दरबार कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहते हुए प्रखंड स्तर के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनकी समस्याओं का निष्पादन करेंगे। इस स्थल चयन के मौके पर मनोज भगत, अमजद अंसारी, शाहीन इकबाल, आवाजुद्दीन अंसारी, समाउन अंसारी, आदित्य भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।









