बरहेट: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय अपने एक दिवसीय दौरे पर बरहरवा पहुंचने के क्रम में सोमवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र के तीनमोहानी चौक में बरहेट कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी के नेतृत्व में सभी वरीय कांग्रेसी नेताओं का स्वागत माला एवं डायरी देकर किया गया। जहां इस दौरान सभी वरीय
कांग्रेसी नेताओं ने अमर वीर शहीद सिद्धो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सिद्धो कान्हु अमर रहे का नारा भी लगाया। वही इस दौरान सभी कांग्रेसी नेताओं ने प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जाकर प्रखंड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात कर कई तरह की जानकारी ली। इस मौके पर बरहेट कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी, हराधन तूरी, अफजल अंसारी, अख्तर अंसारी, जयदेव रजवार, सद्दाम अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।









