जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। जहां इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उधर आयोजित बैठक में सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गई। जहां उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर प्रतिशपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ कारा एवं न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था तथा जिला सुरक्षा समिति से जुड़े विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही खनन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी और राजमहल एसडीओ को निर्देशित किया कि शहर में विभिन्न स्थलों पर अवैध रूप से बने बालू डंपिंग यार्ड को शीघ्र हटाया जाए। साथ ही साथ बालू डंपिंग यार्ड संचालकों पर एफआईआर दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। उधर जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि शहर की सड़कों पर बने अनावश्यक गड्ढों को भरवाया जाए तथा उचित स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। आगे उन्होंने हिट एंड रन की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने का भी निर्देश दिया। वही बैठक में वन विभाग से जुड़े वन मंजूरी मामलों की समीक्षा की गई और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वही समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत जिलेभर में विशेष गतिविधियों के आयोजन का निर्णय लिया गया। आगे उपायुक्त ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा सेविका सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को 15 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उधर पीएचईडी विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दरला पंचायत के भ्रमण के दौरान पाए गए खराब जल मीनार को शीघ्र दुरुस्त कराने का आदेश दिया। वही भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा में निर्माणाधीन तालाब, चेक डैम और जीर्णोद्धार परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जहां उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं तत्परता से करें ताकि विकास योजनाओं का लाभ शीघ्रता से आमजन तक पहुँच सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.