शोभनपुर गंगोता टोला में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, जिप उपाध्यक्ष ने परिजनों को बंधाया ढांढस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: सदर प्रखंड क्षेत्र के शोभनपुर गंगोता टोला में बाढ़ के पानी में डूबने से रविवार को 50 वर्षीय सदानंद मंडल पिता महेंद्र मंडल नामक व्यक्ति की मौत हो गई। जहां घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस व सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू को दी। वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों से मामले की पूछताछ करने में जुटी हुई थी। उधर इस घटना से जिप उपाध्यक्ष के हृदय को काफी आहत पहुंचा और वे पूरे घटना की जानकारी लेने के लिए शोभनपुर गंगोता टोला पहुंचकर परिजनों से मिलकर राहत राशि के रूप में मृतक के परिजनों को नगद 10 हजार रुपए सहायता राशि उपलब्ध कराया। वही जिप उपाध्यक्ष ने एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। जहां जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव ने जिला प्रशासन से अपील किया है कि जल्द से जल्द आपदा राहत कोष से मृतक के परिवार वालों को राहत पहुंचाई जाए। वही आपको बता दें कि जिले में इन दिनों गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने के कारण कई दियारा इलाकों समेत अन्य ग्रामीण व शहरी इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसके कारण आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। उधर इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.