गांधी चौक के समीप स्थित कबीर आश्रम में एकदिवसीय सत्संग व भंडारा का हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!




साहिबगंज: भादो मास के पूर्णिमा पर गांधी चौक के समीप कबीर आश्रम में एकदिवसीय सत्संग व भंडारा का आयोजन किया गया। इस सत्संग कार्यक्रम में बिहार, बंगाल झारखंड समेत कई अन्य राज्यों से संत महात्मा, श्रोता वक्त और साध्वी ने भाग लिया।  जहां इस मौके पर सभी ने अपने अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की शैली को बताया। वही संत गरीब साहब महंत रामप्रवेश मुख्य वक्ता के रूप में लोगों को अपने जीवन के मार्ग में किस तरह चलना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी। वही क्रोध से मुक्ति नहीं है लेकिन गलत बात उन्हें बर्दाश्त नहीं होता है और क्रोध आ जाता है ऐसे में सोचना हमारी भ्रांति है सच तो यह है की क्रोध हमारे भीतर मौजूद होता है और बाहर आने के अवसर की तलाश में रहता है। वही अगर क्रोध भीतर नहीं है तो कोई कैसे भी क्रिया करें लेकिन उसपर हमारी कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी। जहां खाली बाल्टी खाली ही आएगी और पानी से भारी बाल्टी पानी से ही भरी रहेगी। उधर क्रोध करने की स्थिति में हमारी मानसिक अवस्था व सेहत खंडित हो जाती है इसके बावजूद हम कई बार आपा खोकर क्रोध की ओर चल ही जाते हैं। इस सत्संग व भंडारा कार्यक्रम में महंत रामानंद साहब, महंत गोपाल साहब, महंत डॉ. विद्यानंद सागर, संत तूफानी, संत किस्तों साहब, संत मति साहब, संत वेदानंद साहब समेत कई अन्य साध्वी व लोग मौजूद हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.