सरयू राय ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की श्रीगणेश और चक्र की पूजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुरगणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में विघ्नहर्ता प्रभु श्रीगणेश की भव्य पूजा आयोजित की गई। पूजा उपरांत मंदिर के शिखर पर स्थापित किए जाने वाले 131 किलो वजनी पीतल के चक्र का भी पूजन किया गया।

मंदिर से जुड़े साकेत गौतम ने बताया कि चक्र को मंदिर के शीर्ष तक पहुंचाने और अधिष्ठापन कार्य पूरा करने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा।

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की यजमानी में श्री गणेश और चक्र का विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजा संपन्न कराने वाले मुख्य पुजारी पंडित विनोद पांडेय थे, जिनकी सहायता अजय तिवारी और राकेश ओझा ने की।

पूजन उपरांत श्रद्धालुओं में श्रीगणेश को प्रिय मोदक (लड्डू) का प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में आशुतोष राय, अशोक गोयल, साकेत गौतम, असीम पाठक, विवेक तुल्सयान, आशू डोडररका, शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, मनोज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, अजय कुमार, मंजू सिंह, कविता परमार, राघवेंद्र सिंह समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.