मानगो फ्लाईओवर का नाम अमर शहीद खुदीराम बोस ऊपरी पुल रखने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने झारखंड सरकार से मांग की है कि मानगो में बन रहे फ्लाईओवर (ऊपरी पुल) का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद खुदीराम बोस के नाम पर किया जाए। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भी लिखा है।

विकास सिंह ने बताया कि अमर शहीद खुदीराम बोस की शहादत दिवस हर साल 11 अगस्त को देशभर में मनाया जाता है। मात्र 19 वर्ष की उम्र में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वे सबसे कम उम्र के क्रांतिकारियों में एक थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद मानगो गोलचक्कर पर राज्य सरकार द्वारा खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बीते 25 वर्षों में डिमना रोड के चौड़ीकरण या सुंदरीकरण के दौरान प्रतिमा को हटाकर मानगो नगर निगम द्वारा बंगभाषी समाज के संरक्षण में दिया जाता रहा है।

विकास सिंह के अनुसार, निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर का ढांचा ठीक खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थल के ऊपर से गुजर रहा है, इसलिए इस ऊपरी पुल का नाम अमर शहीद के सम्मान में “अमर शहीद खुदीराम बोस ऊपरी पुल” रखा जाना चाहिए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.