15 फीट ऊंचे गणेश पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न, टेल्को में फिर दिखेगा भव्य रूप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में गणेश पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस बार टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा और 75 फीट ऊंचे भव्य पंडाल का मुख्य आकर्षण बनने जा रहा है। मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ भूमिपूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित हुए। पूजा का अनुष्ठान पुरोहित अरुण मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया।

दिनेश कुमार ने कहा कि वर्षों से टेल्को कॉलोनी के युवा इस आयोजन को भव्यता से करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में पंडाल की रूपरेखा पहले से और अधिक भव्य होगी। 15 फीट ऊँची गणेश प्रतिमा की भव्यता और 75 फीट ऊँचे पंडाल की रचना पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक है। पंडाल को देखने और दर्शन हेतु न केवल टेल्को बल्कि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचते हैं।

भूमिपूजन अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्य: विकास शर्मा, अजित साही, इकबाल सिंह, सहीद शर्मा, बबलू मुखी, अवतार सिंह, विकाश सिंह, संजय, राजेश्वर सिंह, रौशन, निखिल, समर, अक्षय, अधिराज तिवारी, रितेश शरण, अजित जायसवाल, सूरज प्रकाश एवं अन्य गणमान्य सदस्य।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें