दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया शोक, कहा – झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी का निधन सिर्फ एक राजनेता की विदाई नहीं है, बल्कि झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया है।

अपने शोक संदेश में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, “दिशोम गुरु झारखंड की जनभावनाओं के प्रतीक थे। वे न केवल एक सशक्त नेता थे, बल्कि हर झारखंडी के लिए मार्गदर्शक और संरक्षक की भूमिका में रहे। उनके जाने से जो सामाजिक और राजनीतिक शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई असंभव है।”

विधायक साहू ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा में लगा दिया। वे सदैव वंचितों, आदिवासियों और शोषित वर्ग की आवाज बने रहे और उनका जीवन संघर्ष, सेवा और संकल्प का प्रेरक उदाहरण रहा है।

उन्होंने कहा कि “दिशोम गुरु की स्मृति, उनके विचार और उनका संघर्ष भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। झारखंड की आत्मा में उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा।”

पूर्णिमा साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सोरेन परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें