जिला कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की बैठक स्थगित कर दी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया — आनंद बिहारी दुबे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर करनडीह में “संगठन सृजन अभियान” के तहत एक अहम बैठक का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार तिर्की कर रहे थे। बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व ही दिशोम गुरु, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। इस दुखद समाचार के बाद बैठक को तत्काल स्थगित कर शोक सभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा, “गुरूजी झारखंड राज्य के जनक के रूप में सदैव झारखंडवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनके लंबे संघर्ष, आदिवासी हितों की रक्षा और झारखंड राज्य के गठन में उनका योगदान ऐतिहासिक है। वह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को परम शांति प्राप्त हो।”

इस शोक सभा में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में शामिल थे:
सतीश कुमार तिर्की (जिला उपाध्यक्ष), आशीष ठाकुर (प्रखंड अध्यक्ष), रंजन सिंह (करनडीह-घाघीडीह मंडल अध्यक्ष), मुन्ना मिश्र (टाटानगर मंडल अध्यक्ष), नारायण डे (परसुडीह मंडल अध्यक्ष), ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, अपर्णा गुहा (जिला महामंत्री), रवि कुर्ली, सविता कच्छप, सोनी कुमारी (पश्चिम किताडीह पंचायत अध्यक्ष), लखन सिंह, रंजीत झा, राजेश कुमार दुबे, सुल्तान अहमद, अजय यादव, स्वेता सिंह (उत्तर करनडीह पंचायत अध्यक्ष), सुशील घोष सहित अनेक कांग्रेसजन।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें