रामदास सोरेन के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए रंकणी मंदिर में की गई पूजा-अर्चना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में उपचाररत झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सोमवार को घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गालूडीह स्थित प्राचीन रंकणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

झामुमो घाटशिला गालूडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने माता रंकणी के समक्ष माथा टेककर एक-एक दीप जलाया और फूल अर्पित कर मन्नतें मांगीं। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री रामदास सोरेन की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, काजल डॉन, बिमल मार्डी, मंटू महतो, बादल किस्कू, बाबूलाल मुर्मू, बबलू हुसैन, चंचल सरकार, शिप्पू शर्मा, सुशील मार्डी, परीक्षित दत्ता, समीर महतो, दीपक महतो समेत अनेक झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

पूजा के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और भावनात्मक एकता की भावना देखने को मिली। झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामदास सोरेन जैसे जननेता का स्वस्थ रहना पूरे झारखंड के लिए आवश्यक है और वे जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें, यही हम सबकी कामना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें