भव्यता और उल्लास के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं से सजी शाम

jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा द्वारा रविवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलू छुआ ने किया।

हरियाली और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में पारंपरिक परिधान में सजी महिला कार्यकर्ताओं और शहर की सम्मानित महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा की झलक

डांस प्रतियोगिता में रेणुका कालिंदी ने शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैंप वॉक प्रतियोगिता में जूली प्रसाद ने अपने आत्मविश्वास और अद्भुत प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचीं सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता

कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में शामिल रहीं डॉ. रम्यता प्रफुल्ल – मिसेस जमशेदपुर एवं मिसेस इंडिया एशिया पैसिफिक 2019, डॉ. रानी ठाकुर – मिसेस इंडिया यूनिवर्स 2025 । इन दोनों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिला मोर्चा की सराहना की।


समारोह में वरिष्ठ महिला नेताओं में शामिल थीं चांदमणि कुंकल, शांति देवी, नीरू सिंह, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू देवी, रीना चौधरी, लक्ष्मी मिर्धा, लीना चौधरी, ममता सिंह, जया भारती, भारती कुमारी, मीरा सिंह समेत कई अन्य महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें