UCIL में मजदूरों की बहाली को लेकर ठेका यूनियन का अल्टीमेटम, विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : यूरोनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की नरवा पहाड़ माइंस की आठ ठेका इकाइयों में टेंडर अवधि समाप्त होने और नई निविदा प्रक्रिया में देरी के कारण स्थानीय एवं विस्थापित मजदूरों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर झारखंड ठेका मजदूर यूनियन ने रविवार को तुरामडीह स्थित विधायक कार्यालय में पोटका विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंपा और प्रबंधन को दिए गए 14 दिन के अल्टीमेटम की जानकारी दी।

यूसीआईएल प्रबंधन को यूनियन की चेतावनी

यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 14 दिनों के भीतर मजदूरों को पुनः कार्य पर बहाल नहीं किया गया, तो 15वें दिन से सभी इकाइयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की जाएगी।

ज्ञापन में उल्लेख है कि वर्षों से कार्यरत सैकड़ों मजदूरों को अचानक काम से बाहर बैठा दिया गया है, जो अन्यायपूर्ण है। यूनियन की मुख्य मांगें हैं:

नई टेंडर प्रक्रिया में पुराने मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए

मजदूरों को 365 दिन काम की गारंटी मिले

ज्ञापन सौंपनेवालों में यूनियन पदाधिकारी बलिया मुर्मू, लवकिशोर मार्डी, सुनील हांसदा समेत कई विस्थापित मजदूर शामिल थे। ज्ञापन की प्रतिलिपि UCIL प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को भी भेजी गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें