जमशेदपुर सिविल कोर्ट में चला सफाई अभियान, खुद शामिल हुए प्रधान जिला जज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने भाग लेकर प्रेरणा का संदेश दिया। यह विशेष अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में उनके मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रधान जिला जज श्री पांडेय ने इस अवसर पर कहा, “गंदगी कई बीमारियों की जड़ होती है। यदि मन और वातावरण स्वच्छ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा। हमें स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करना चाहिए।” उन्होंने न्यायालय परिवार और आम नागरिकों से इस दिशा में सतत प्रयास करने की अपील की।

इस स्वच्छता कार्यक्रम में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार, व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट स्टाफ, और पारा लीगल वॉलंटियर (अधिकार मित्र) ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर कोर्ट परिसर की सफाई की और स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। यह पहल न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनी, बल्कि न्यायिक व्यवस्था में जिम्मेदार नागरिक चेतना का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें