श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर साकची में गूंजेगा भक्ति का स्वर, मनोज तिवारी देंगे संगीतमय प्रस्तुति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष भी एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संघ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसमें कोल्हान क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए प्रशासनिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस वर्ष की भजन संध्या विशेष होगी क्योंकि प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी अपनी संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर देंगे। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के वातावरण को बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।संघ के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक संपन्न होता आ रहा है। काले ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आध्यात्मिक अनुभव लेकर आएगा।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, राघवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जितेन्द्र चावला, पी एन पांडे, अखिलेश पांडे, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह निंदी, संदीप कुमार सिंह, पंकज वर्मा, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह एवं घनश्याम भिरभरिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के भजन संध्या का आनंद ले सकें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.