टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रूद्राभिषेक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

SHARE:

Jamshedpur : सावन माह के तृतीय सोमवारी पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक सह भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और महाप्रसाद ग्रहण किया।

पूजा विधि-विधान से सम्पन्न

रूद्राभिषेक पूजा का आयोजन दर्जन भर पुजारियों द्वारा विधिवत कराया गया। गंगाजल, दूध, मधु, घी, नारियल पानी और चरनामृत से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार और जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

भजन संध्या में लोकप्रिय गायक विनय बिहारी और बॉबी सहित कई कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। “का लेके शिव के मनाई हो, शिव मानत अ नाही”, “ना सोना, ना चांदी के हार चाहीं, भोले बाबा दर्शन तोहार चाही” जैसे गीतों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।



गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रबंधन के वरीय अधिकारी और कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। इनमें प्रमुख रूप से प्लांट हेड सुनील तिवारी, आईआर हेड सौमिक रॉय, एचआर हेड प्रणव कुमार, विकास कुमार, मुनीष राणा, राजीव बंसल, डॉ. संतोष, टिस्को वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, पवन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभू सिंह, यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह, पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, राकेश्वर पांडेय, जिम्मी भास्कर, रत्न महतो, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, शारदा देवी, विनोद सिंह, कमलेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, रविंद्र झा, विधायक सरयू राय, विजय खां, डॉ. संजय कुमार, डॉ. एस.एल. श्रीवास्तव, डॉ. अरुणिमा वर्मा, पार्थो मुखोपाध्याय (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन हेड), शिव शंकर सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, धर्मेंद्र सिंह सोनकर, संजय सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, अनुज शर्मा, प्रणयकांत, रामाश्रय सिंह समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

महामंत्री ने साझा की भावनाएं

महामंत्री आर.के. सिंह ने बताया कि यूनियन के सदस्य हर साल की तरह इस बार भी देवघर जाकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किए और सभी की सुख-शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “बाबा भोले को याद करने से आत्मबल मिलता है। मजदूर हित में जो कार्य हुए हैं, उसका श्रेय भी भोले बाबा को जाता है।”

Leave a Comment

और पढ़ें