चित्रांश महापरिवार मानगो इकाई के अध्यक्ष बने रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर (मानगो)। चित्रांश महापरिवार की मानगो इकाई की बैठक में संगठन के नए अध्यक्ष के मनोनयन पर चर्चा की गई। पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के निधन के बाद छह महीने से रिक्त पद पर सर्वसम्मति से रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया।

रामाधार प्रसाद ने संगठन को एकजुट रखने और सभी सदस्यों के सुख-दुख में साथ रहने का आश्वासन दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मानगो में सामुदायिक भवन और भव्य मंदिर निर्माण के प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में संजय वर्मा, आनंद प्रकाश, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा, संजीव सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक पराशर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें