जमशेदपुर में 300 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को मिला दोपहर का भोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निर्देश और आशुतोष राय के नेतृत्व में रविवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन वितरण किया गया।

श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजनालय की ओर से निर्मल कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 4 और 5, ग्वाला बस्ती, रामनगर और श्याम नगर में 300 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया गया। भोजन में भात, दाल, सब्जी और अचार परोसा गया।

भोजन वितरण में दीपू सिंह, भीम सिंह, अतुल सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, दिनेश सिंह और रविशंकर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें