बागुनहातु में जन संघर्ष समिति और टीएसडीपीएल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 25 जुलाई — बागुनहातु क्षेत्र के सीपी समाज भवन प्रांगण में आज जन संघर्ष समिति और टीएसडीपीएल (TSDPL) कंपनी के संयुक्त प्रयास से एक निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देना था।

चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और उन्हें जनरल हेल्थ चेकअप, ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर मापन, ईसीजी, नेत्र परीक्षण, स्त्री रोग संबंधी परामर्श, बच्चों की जांच समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क प्रदान की गईं। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाएं निःशुल्क वितरित कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधि रवि सवैया ने कहा, “हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे, विशेषकर ऐसे क्षेत्रों में जहाँ अस्पताल या चिकित्सक की पहुंच कम है। यह शिविर उसी दिशा में एक छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम है।”

वहीं, टीएसडीपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसे अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत एक महत्वपूर्ण पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू (भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर) बतौर अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन समिति के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि, “स्वास्थ्य जैसे मूलभूत विषय पर सामूहिक प्रयास निश्चित ही समाज को सशक्त बनाएंगे।”

कार्यक्रम की सफलता में मछिंद्र निषाद, शिवचरण बारी, सुभाष प्रमाणिक, अनुभव जी, शशिधर राणा, सुमन विश्वास, कामत भैया, गिरधारी लाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व स्थानीय नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें