कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की तैयारी तेज, 15 दिनों में प्रस्ताव मांगे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी अंगीभूत कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत को लेकर गंभीर पहल शुरू कर दी है। कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा सभी प्राचार्यों एवं प्रभारी प्राध्यापकों को पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत प्रस्ताव विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

यह निर्णय विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रकोष्ठ की 43वीं बैठक में एजेंडा संख्या 3(ii) के तहत 20 जून 2025 को लिया गया था। जारी पत्र में बीबीए, बीसीए, बी.एससी.-आईटी, बीए इन मास कम्युनिकेशन, बी.एससी. इन एनवायरनमेंट एंड वॉटर मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन, और बी.एससी. इन बायोटेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने हेतु न्यूनतम 25 सीटों के आधार पर व्यवहार्यता रिपोर्ट के साथ प्रस्ताव देने को कहा गया है।

कुलसचिव द्वारा जारी मेमो संख्या KV/R/CVC/44/2025, दिनांक 16.07.2025 के अनुसार यह पत्र विश्वविद्यालय के सभी संबंधित प्राचार्यों, अधिकारियों और कुलपति के सहायक को सूचना हेतु भेजा गया है।

यह पहल छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें