13 जुलाई को जमशेदपुर में होगा एकदिवसीय महारक्तदान शिविर, दुर्गा पूजा समितियाँ होंगी शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर की प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संस्था जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा आगामी 13 जुलाई (रविवार) को साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने जानकारी दी कि “पिछले दो वर्षों से समिति धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में यह महारक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।”

अध्यक्ष गुप्ता ने जमशेदपुरवासियों से अपील की कि वे इस मानवीय कार्य में भाग लें और रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, जिससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। यह शिविर समाज के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण बनेगा।”

इस शिविर के सफल आयोजन में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर सहयोगी संस्था के रूप में कार्य कर रहे हैं। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष देवाशीष नाहा, वाईर्थ उपारगत दिवाव, तारावर महाजनी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें