जमशेदपुर। सावन मास के स्वागत में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, संस्कार भारती और सहयोग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य “सावन मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के मानस सभागार में विशेष रूप से नगर की महिला साहित्यकारों, कलाकारों, गायिकाओं एवं संगीतप्रेमियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी महिलाएं पारंपरिक हरे वस्त्रों और संपूर्ण श्रृंगार में सजकर समारोह की शोभा बढ़ा रही थीं। कार्यक्रम में पारंपरिक कजरी गीतों, कविताओं, गीत-संगीत और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति हुई। खास तौर पर झूले और कजरी गायन की व्यवस्था ने सावन के माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने झूला झूलते हुए पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर सावन का भरपूर आनंद लिया।
भोजन और आतिथ्य में भी विशेष स्वाद और व्यंजन का ध्यान रखा गया, जिसे उपस्थित सभी महिलाओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम संचालन व आयोजन टीम:
स्वागत भाषण: डॉ. प्रसेनजित तिवारी (मानद महासचिव)
धन्यवाद ज्ञापन: डॉ. रागिनी भूषण (साहित्य समिति की मार्गदर्शिका)
संचालन: माधवी उपाध्याय
संयोजक: डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, नीता सागर चौधरी एवं उपासना सिन्हा
मुख्य प्रतिभागी महिलाएं:
डॉ. रागिणी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, पूनम महानंद, शकुंतला शर्मा, रीना सिन्हा, नीलम पेडी़वाल, अनिता निधि, पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी’, डॉ. जूही समर्पिता, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, उमा पांडेय, पूनम सिंह, छाया गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सुस्मिता मिश्रा, अरूणा झा, वीणा कुमारी नंदिनी, माधुरी मिश्रा, मंजु कुमारी, ममता कर्ण मनस्वी, रीति झा, डॉ. आशा गुप्ता, तारा तिवारी, अनामिका तिवारी, सुदीप्ता जेठी राउत, किरण त्रिपाठी, श्रुति त्रिपाठी, छाया प्रसाद, विंध्यवासिनी तिवारी, पूनम शर्मा स्नेहिल, शिप्रा सैनी मौर्या, उषा झा, रेनु राय, संगीता मिश्रा, नीता सागर चौधरी, पूनम मेहता, डॉ. संध्या सिन्हा, निर्मला राव, रीना गुप्ता श्रुति, पूर्वी घोष, विजयालक्ष्मी वेदुला, डॉ. सरित किशोरी, अनीता सिंह, आरती शर्मा, पूजा कुमारी, पुनम शर्मा, रीना शर्मा, मीना शर्मा, स्मृति पांडेय चौबे, डॉ. रजनी रंजन, लक्ष्मी सिंह रूबी, सुधा गोयल नवीन, विजया मिश्रा, रेणुबाला मिश्रा, सुष्मिता सरकार, दीपिका बनर्जी, सुनीता बेदी, ममता जलान, ललिता जी, सरिता सिंह, रिंकू पांडेय, मनीषा सहाय एवं विद्या तिवारी।
