दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने टाटानगर में किया प्रभावशाली धरना प्रदर्शन, प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ उठाई बुलंद आवाज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी कामरेड शिवजी शर्मा (चाचा जी) और कामरेड अजय कुमार सिंह ने किया, जबकि वरिष्ठ नेता कामरेड जवाहर प्रसाद सहित टाटा ब्रांच-1 और ब्रांच-2 के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बारिश के बावजूद धरना स्थल पर जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे और नेतृत्व के प्रति अपनी एकजुटता व विश्वास जाहिर किया।

धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर रेलवे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना था। कार्यक्रम में कामरेड शिवजी शर्मा के ओजस्वी भाषण ने उपस्थित जनसमूह का मनोबल और भी ऊंचा कर दिया। उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर में मेंस यूनियन के नेतृत्व को समर्थन देने की घोषणा की।


धरना प्रदर्शन के प्रमुख मांग-पत्र बिंदु:

1. रेलवे के प्राइवेटाइजेशन पर रोक लगाना


2. OT, HRA और सभी बकाया राशि का त्वरित भुगतान


3. P-Way एवं रनिंग स्टाफ के लिए ड्यूटी घंटे फिक्स करना


4. ट्रांसफर पॉलिसी को सरल और पारदर्शी बनाना


5. रेगुलर ट्रांसफर को प्रभावी ढंग से लागू करना


6. मजदूरों को उनका पूरा हक दिलाना


7. नई शिक्षा नीति पर पुनर्विचार और सुधार की मांग


8. क्वार्टरों की जर्जर स्थिति में सुधार एवं नए क्वार्टरों का निर्माण


9. रेगुलर वैकेंसी निकालना एवं GDCE के तहत प्रमोशन सुनिश्चित करना


10. खेलकूद व फिटनेस सुविधाओं को पुनः बहाल करवाना


11. HRA पॉलिसी को कर्मचारियों के हित में सरल बनाना


धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि रेलवे प्रशासन ने इन मांगों पर त्वरित संज्ञान नहीं लिया तो मेंस यूनियन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाएगी। यह आयोजन रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों और हितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

अंत में कामरेड गौतम मुखर्जी, शिवजी शर्मा, अजय कुमार सिंह, और जवाहर प्रसाद को उनके नेतृत्व और प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें