राहुल गांधी ने सर गंगाराम अस्पताल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्ली। बुधवार, 9 जुलाई 2025

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में भर्ती झामुमो के संस्थापक और वरिष्ठ नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिवार – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन – से मिलकर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

इस मुलाकात की जानकारी राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की।

बता दें कि हेमंत सोरेन पिछले कई दिनों से अपने पिता के इलाज के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी दिल्ली में हेमंत सोरेन से भेंट कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें