एसपी ने तालझारी थाना का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को मोहर्रम पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए तालझारी थाना पहुंचकर अब तक किए गए सुरक्षा व्यवस्था के बारे जानकारी लिए एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही साथ स्थानीय लोगों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की। उधर तालझारी थाना परिसर में थाना के खराब वाहन को देखकर उसकी मरम्मती जल्द से जल्द करवाने को कहा गया। वही थाना परिसर अवस्थित तालाब को भी साफ सफाई कराने को निर्देश दिया गया। इस मौके पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, एसआई रामसिंह बरबई, मनसा हजाम, दन्दुराय मुंडा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.