मॉडल कॉलेज राजमहल में “अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस” पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

राजमहल: मॉडल कॉलेज राजमहल में गुरुवार को “अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता और इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। जहां अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक विशेषकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। आगे उन्होंने बताया कि प्लास्टिक न केवल भूमि को प्रदूषित करता है, बल्कि जल स्रोतों को भी विषाक्त करता है। वही प्लास्टिक पदार्थों को नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लगते हैं जिसके कारण यह मृदा की उर्वरता, पानी की गुणवत्ता तथा जैव विविधता को बुरी तरह प्रभावित करता है। वही सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें पृथ्वी के स्वस्थ व हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाए। आगे उन्होंने विद्यार्थियों से अपील किया कि वे प्लास्टिक बैग और पॉलिथीन की जगह कपड़े या जूट से बने थैले का उपयोग करें। साथ ही साथ दैनिक जीवन में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का बहिष्कार कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। उधर इस कार्यक्रम में उपस्थित परीक्षा पर्यवेक्षक भैया बेसरा ने भी प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय खतरों पर गहन चर्चा की। जहां उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डालता है। वही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर कानूनी प्रतिबंध और इसके सख्त क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। उधर इस कार्यक्रम के दौरान शहीद ब्रिगेडियर मो. उस्मान और परमवीर चक्र
कैप्टन मनोज कुमार पांडेय को भी याद किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ. अमित कुमार, डॉ. विवेक महतो, कर्मचारी मोहन सिंह, सुमित साहा, प्रकाश महतो सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जहां सभी ने प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में संकल्प लिया और कॉलेज परिसर में प्लास्टिक उपयोग न करने की शपथ ली।

Leave a Comment

और पढ़ें